Author: पंकज विश्वकर्मा
बिलासपुर। शहर के बहुचर्चित मस्तूरी गोलीकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि पुलिस की जांच पर नए सवाल उठने लगे हैं। वारदात को अंजाम देने वाले हमलावरों के पास से 5 देशी पिस्टल, दो कट्टा और कई कारतूस मिले थे, लेकिन अब तक यह राज़ नहीं खुल पाया कि इतना बड़ा हथियार जखीरा आखिर आया कहां से? पुलिस ने अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें इस खौफनाक हमले का मास्टरमाइंड निष्कासित कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत और उसके दो भाई अरमान उर्फ बलमजीत और चाहत उर्फ विक्रमजीत शामिल हैं। इनके साथ मो. मतीन उर्फ मोंटू समेत…
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के 25वें वर्ष पर राजधानी रायपुर का आसमान देशभक्ति और रोमांच का गवाह बनने जा रहा है। भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धा पहली बार रायपुर में ऐसा नजारा पेश करेंगे, जिसे देखने के लिए लोग सांसें थाम लेंगे। भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम (SKAT) के 9 फाइटर हॉक जेट अब रायपुर पहुंच चुके हैं। ये जेट्स 5 नवंबर को नवा रायपुर (अटल नगर) के सेंध तालाब के ऊपर आयोजित एयर शो में आसमान को तिरंगे रंग में रंग देंगे। आसमान में शौर्य की उड़ान वायुसेना की सूर्यकिरण टीम अपनी सटीक फॉर्मेशन, बिजली जैसी रफ्तार और सांसें…
जयपुर। राजधानी जयपुर में सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार डंपर ने एक के बाद एक 17 गाड़ियों को कुचल दिया, जिससे 14 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में कई के शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए — किसी का हाथ कटा तो किसी का पैर। छह गंभीर घायलों को एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसा हरमाड़ा थाना क्षेत्र के लोहा मंडी रोड पर दोपहर करीब 1 बजे हुआ। आरजे-14 जीपी 8724 नंबर का डंपर, जो…
रायपुर। राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में दोस्ती के रिश्ते को कलंकित करने वाली वारदात सामने आई है। मामूली बात पर एक युवक ने अपने ही दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव करने आए मृतक के बड़े भाई पर भी जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कचना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन के पास हुई। जानकारी के मुताबिक, देवार मोहल्ला निवासी कृष्ण देवार उर्फ टोडू (22) अपने दोस्त विवेक तांडी को साथ घूमने चलने के लिए जोर दे रहा था। जब विवेक ने उसके साथ जाने से मना…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में फंसे पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर आज हाईकोर्ट ने सनसनीखेज कदम उठाया! कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को फटकार लगाते हुए तुरंत नोटिस जारी कर जवाब तलब किया। यह मामला अब और उलझता नजर आ रहा है, जहां 2,500 करोड़ रुपये के मेगा घोटाले की आग में पूरा बघेल परिवार झुलस रहा है! आज की सुनवाई में हाईकोर्ट ने ED से सवालों की बौछार की, जिससे जांच एजेंसी की मुश्किलें बढ़ गईं। अगली तारीख 18 नवंबर तय की गई है – क्या चैतन्य को राहत मिलेगी…
दुर्ग। पुलगांव स्थित बाल संप्रेषण गृह से रविवार देर रात तीन नाबालिग बालक दीवार फांदकर फरार हो गए। ये तीनों बालक गंभीर आपराधिक प्रकरणों में संलिप्त थे और न्यायालय के निर्देश पर सुधार गृह में रखा गया था। जानकारी के अनुसार, घटना रात के समय हुई जब तीनों नाबालिग करीब 10 फीट ऊंची दीवार पार कर संस्थान से भाग निकले। फरारी का पता चलते ही सुधार गृह प्रबंधन ने बाल संरक्षण विभाग और पुलगांव पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी। इलाके में नाकेबंदी कर…
गरियाबंद। कुंडेल धान संग्रहण केंद्र में आज सुबह से कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि पिछले एक साल से उन्हें भविष्य निधि (पीएफ) की राशि नहीं दी गई, जिसके कारण वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, केंद्र में कार्यरत सैकड़ों कर्मचारी मुख्य द्वार के सामने धरने पर बैठ गए हैं। वे प्रशासन और विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द बकाया पीएफ राशि जारी करने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों को शिकायतें दीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब…
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये कहा कि राज्योत्सव के नाम पर सरकार ने सैकड़ों करोड़ रु खर्च कर दिया लेकिन राज्योत्सव तक प्रदेश के आम आदमी की पहुंच नहीं है। राज्योत्सव का पूरा कार्यक्रम रायपुर से 30 किमी दूर नवा रायपुर में है। वहां जानें के लिए बस की सुविधा नहीं की गई है, कोई अपने सुविधा से पहुंच गया तो उसे सरकारी बदइंतजामी का शिकार होना पड़ेगा। वहां पीने का और पानी शौचालय तक व्यवस्थित नहीं है। राज्योत्सव भी सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गया। कमोबेश जिलों में आयोजित…
रायपुर। आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की सुविधा बढ़ाने के लिए निर्वाचन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। इस बार राज्य में 2,828 नए मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इसका उद्देश्य है कि कोई भी मतदाता अपने घर से 2 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय किए बिना मतदान कर सके। वर्तमान में राज्य में 24,371 मतदान केंद्र हैं। नए केंद्र जुड़ने के बाद यह संख्या 27,199 तक पहुंच जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जहां मतदाताओं की संख्या 1,200 से अधिक हो गई है या जनसंख्या घनत्व बढ़ा है, वहां नए बूथ स्थापित किए जा रहे हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने…
रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कांकेर जिले के कई गांवों में पादरियों और धर्मांतरित ईसाइयों के प्रवेश पर लगाए गए प्रतिबंध को चुनौती देने वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि जबरन या प्रलोभन देकर धर्मांतरण रोकने के उद्देश्य से लगाए गए होर्डिंग्स संविधान के खिलाफ नहीं हैं। मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बी.डी. गुरु की डिवीजन बेंच ने अपने फैसले में कहा ग्राम सभाओं द्वारा लगाए गए ये होर्डिंग्स स्थानीय जनजातीय समाज और उनकी सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए एक एहतियाती कदम हैं। इन्हें असंवैधानिक नहीं कहा जा सकता।” क्या था…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.