Author: पंकज विश्वकर्मा

रायपुर । बिलासपुर ट्रेन हादसे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होने हादसे में मृत यात्रियों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। सरकार से मांग किया है कि राहत एवं बचाव कार्य में कोताही नही बरती जानी चाहिये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मृतको के परिजनो को 1 करोड़ तथा घायलो को 50 लाख मुआवजा देने की मांग किया है।

Read More

दुर्ग। रानीतराई थाना क्षेत्र के ग्राम बोरिद में सोमवार सुबह एक मामूली बात को लेकर हुआ विवाद बड़ा रूप ले लिया। महिलाओं के बीच कहासुनी के बाद एक 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे बोरिद गांव में राधाबाई (55 वर्ष) और हेमा भारती (27 वर्ष) के बीच बबूल दातून का कांटा गली में फेंकने को लेकर बहस शुरू हुई। बात धीरे-धीरे इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इस दौरान राधाबाई को अंदरूनी चोट लग गई और वे बेहोश होकर जमीन पर…

Read More

गरियाबंद। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने नकली दवाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत गरियाबंद में बड़ी कार्रवाई की है। औषधि निरीक्षक ने शहर के एक मेडिकल स्टोर से संदिग्ध दवा का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था, जिसे अवमानक और नकली पाया गया। जानकारी के अनुसार, औषधि निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने ‘बेस्टो कॉफ ड्राई कॉफ फार्मूला’ नामक दवा का नमूना लिया था, जिसके पैकेट पर बैच नंबर, निर्माण तिथि और एक्सपायरी तिथि अंकित नहीं थी। जांच के बाद औषधि परीक्षण प्रयोगशाला ने इस दवा को अवमानक घोषित किया। आगे की…

Read More

रायपुर। राजधानी पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन और अन्य सामग्री बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार, आमानाका पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति ट्रक में नशीला पदार्थ रखकर बेचने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों — हरदीप कुमार और मनजीत सिंह (निवासी तरनतारन, पंजाब) — को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 34.60 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों…

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में  रेल ट्रैक पर बड़ा हादसा हो गया। लाल खदान स्टेशन के पास मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन आमने-सामने टकरा गईं, जिससे कई डिब्बे पटरी से उतर गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की चीख-पुकार से पूरा इलाका दहल उठा। सूत्रों के मुताबिक, हादसे में अब तक 12 से अधिक यात्रियों के घायल होने की पुष्टि हुई है, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना की खबर मिलते ही रेलवे प्रशासन, आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर राजधानी रायपुर का आसमान भारतीय वायुसेना के जांबाज पायलटों के रोमांचक करतबों का गवाह बनेगा। भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम (Suryakiran Aerobatic Team – SKAT) नवा रायपुर के सेंध तालाब के ऊपर भव्य एयर शो प्रस्तुत करेगी। इस अवसर पर 9 हॉक एमके-132 फाइटर जेट्स एक साथ उड़ान भरते हुए “बॉम्ब बर्स्ट”, “हार्ट इन द स्काई” और “एरोहेड” जैसी अद्भुत फॉर्मेशन पेश करेंगे। इस शो को ग्रुप कैप्टन अजय दशरथी लीड करेंगे। उन्होंने बताया कि इस टीम को लीड करने में अपार अनुशासन, अभ्यास और आपसी विश्वास की जरूरत होती है। “मेरे लिए…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य तेलंगाना से बड़ी खबर सामने आई है। यहां नक्सलियों की तेलंगाना स्टेट कमेटी ने आगामी छह महीने तक युद्धविराम (सीज़फायर) की घोषणा की है। नक्सल संगठन की ओर से जारी तेलुगु भाषा के प्रेस नोट में कहा गया है कि राज्य में पिछले छह महीनों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के प्रयास सफल रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार की नीतियां इस माहौल को बिगाड़ने का प्रयास कर रही हैं। प्रेस नोट तेलंगाना स्टेट कमेटी के प्रवक्ता जगन के नाम से जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि अप्रैल, मई और जून 2025 के…

Read More

महासमुंद। बारनवापारा अभयारण्य क्षेत्र से सटे महासमुंद जिले के हरदी गांव में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। तीन हाथियों का दल विचरण के दौरान अचानक एक गहरे कुएं में जा गिरा। इनमें एक शावक और दो वयस्क हाथी शामिल थे। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर बारनवापारा परिक्षेत्र के एसडीओ कृष्णु चंद्राकर अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने तत्काल आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। दो जेसीबी मशीनों की मदद से कुएं के किनारे रैंप बनाया गया,…

Read More

रायपुर। प्रदेश में चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन परीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। इसके मद्देनजर भाजपा संगठन बुधवार को राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में एक अहम बैठक करने जा रहा है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री एवं प्रदेश संगठन प्रभारी शिव प्रकाश विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश के सभी मंत्री, सांसद, विधायक और जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक का उद्देश्य जनता को एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी देना और कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे “भ्रम” का जवाब तैयार करना…

Read More

बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर में बीती रात एक हृदयविदारक घटना ने सभी को हिला कर रख दिया। कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा अदिति ने रात करीब डेढ़ बजे घर से अचानक निकलकर अरपा नदी के छठघाट पुल से नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद बड़ी बहन और आसपास के लोगों के लाख प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। परिजनों के अनुसार, अदिति रात में नीचे के कमरे में अपनी बड़ी बहन के साथ पढ़ाई कर रही थी। अचानक वह बिना कुछ कहे तेजी से बाहर निकली और नदी की…

Read More