Author: पंकज विश्वकर्मा
रायपुर : महासमुंद कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विनय लंगेह ने जिले के सभी छह तहसीलदारों को छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम, 1979 (ESMA) के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार, राज्य शासन ने 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक पूरे खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की धान खरीदी अवधि में इस अधिनियम को लागू किया है। धान खरीदी के सुचारू संचालन हेतु तहसीलों में पदस्थ राजस्व निरीक्षकों और पटवारियों को धान उपार्जन केंद्रों में ड्यूटी सौंपी गई थी। कलेक्टर ने नोटिस में उल्लेख किया है कि 15 नवंबर को कई राजस्व निरीक्षक…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के ग्राम धनौरा में मानो मौत का तांडव हो गया। मजदूरी करने वाले डमरूधर नागेश के घर से एक साथ तीन चिता उठीं। महज 8 साल की अनीता, 7 साल का ऐकराम और 4 साल का गोरेश्वर… तीनों मासूम सर्दी-खांसी-बुखार की साधारण बीमारी से जूझ रहे थे, लेकिन परिवार ने अस्पताल का रास्ता छोड़कर झोला छाप डॉक्टर और बैगा-गुनिया के भरोसे बच्चों को मौत के मुंह में धकेल दिया। 11 नवंबर को सबसे बड़ी बेटी अनीता ने आखिरी सांस ली। 13 नवंबर को सुबह ऐकराम और दोपहर में छोटा गोरेश्वर भी दुनिया से चल…
राजनांदगांव। अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग ने शहर के एक किराए के फ्लैट से प्रीमियम ब्रांड की शराब का विशाल जखीरा बरामद किया है। जब्त शराब में रेड लेबल, ब्लैक लेबल, बुलडॉग और बडवाइज़र जैसी महंगी व हाई-एंड प्रीमियम ब्रांड की सैकड़ों बोतलें शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, बरामद शराब की मात्रा इतनी अधिक थी कि इसकी गिनती और श्रेणीकरण में काफी समय लग गया। यह भी पढ़े :- समर्थन मूल्य पर खरीदी से पहले अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 19 हज़ार क्विंटल से ज्यादा जब्ती आबकारी विभाग को लंबे समय से मिल रही…
रायपुर। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के साथ ही राज्य सरकार ने अवैध परिवहन पर नकेल कसने के लिए प्रदेशभर में सघन अभियान तेज कर दिया है। मार्कफेड द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 1 से 16 नवंबर के बीच सीमावर्ती जिलों में कुल 19,320 क्विंटल अवैध धान पकड़ा गया है। यह इस सीजन की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। सरकार ने अन्य राज्यों से धान की अनधिकृत आमद रोकने के लिए बॉर्डर चेकपोस्ट, विशेष टास्क फोर्स और मार्कफेड के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से 24×7 निगरानी व्यवस्था सक्रिय कर दी…
Hyderabad Umrah pilgrims Madinah : सऊदी अरब में सोमवार सुबह मक्का से मदीना जा रहे उमराह यात्रियों की बस एक डीज़ल टैंकर से टकरा गई, जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 42 भारतीयों की मौत की पुष्टि हुई है। सभी यात्री हैदराबाद और तेलंगाना के विभिन्न जिलों के रहने वाले थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा भारतीय समयानुसार करीब 1:30 बजे मुफरिहात इलाके के पास हुआ। बस में 20 महिलाएं और 11 बच्चे सहित बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। बताया गया कि टक्कर के समय कई यात्री सो रहे थे, जिससे जनहानि बढ़…
रायपुर। जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है। इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर धान खरीदी कार्य में बाधा पहुँचाने वाले चार कर्मचारियों के विरुद्ध ESMA के तहत एफआईआर दर्ज करवाई गई है। यह भी पढ़े :- धान खरीदी में बाधा: 250 राशन दुकानों का संचालन समितियों से हटाकर पंचायतों को सौंपा शाखा प्रबंधकों की शिकायत पर जिन कर्मचारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए हैं, उनमें – कौशल वर्मा के खिलाफ थाना खरोरा, बृजमोहन देवांगन के खिलाफ थाना धरसींवा, राम कुमार वर्मा तथा पोषण लाल धुरंधर के खिलाफ थाना नेवरा में…
रायपुर। धान खरीदी कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने पर रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने सहकारी समितियों पर बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर ने जिले की 250 राशन दुकानों का संचालन अधिकार समितियों से वापस लेकर पंचायतों को सौंप दिया है। यह कदम हड़ताल पर चल रहे समिति प्रबंधकों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी: पहले दिन 19,464 क्विंटल धान का उपार्जन, लक्ष्य – 160 लाख मिट्रिक टन, लक्ष्य प्राप्ति- 0.012165 प्रतिशत कलेक्टर के निर्देश पर जारी आदेश में कहा गया है कि धरसींवा विकासखंड के ग्राम परसतराई की शासकीय उचित…
CG Liquor Scam : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित ₹3200 करोड़ के शराब घोटाले (CG Liquor Scam) में जेल में बंद मुख्य आरोपी अनवर ढेबर की जमानत अर्जी पर आज (17 नवंबर) विशेष न्यायालय में सुनवाई होगी। ईओडब्ल्यू के विशेष न्यायाधीश बचाव पक्ष और अभियोजन पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद फैसला सुनाएंगे। जमानत अर्जी में क्या कहा गया है? अनवर ढेबर की ओर से दाखिल जमानत आवेदन में कहा गया है कि वे ईओडब्ल्यू और ईडी—दोनों मामलों में लंबे समय से जेल में बंद हैं। उन्होंने जमानत मिलने पर जांच में पूर्ण सहयोग करने का भरोसा दिया है और नियमित…
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ मानवता विरोधी अपराधों के मामले में सोमवार को आने वाले फैसले से पहले देशभर में माहौल अत्यंत तनावपूर्ण हो गया है। राजधानी ढाका सहित कई जिलों में रविवार से ही उग्र प्रदर्शन, आगजनी, सड़क जाम और धमाकों की घटनाएँ जारी हैं, जिससे पूरे देश में असुरक्षा का माहौल बन गया है। बिगड़ते हालात के बीच सरकार ने पुलिस के साथ सेना और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) को तैनात कर दिया है। ढाका में पुलिस को हिंसक भीड़ पर गोली चलाने तक के आदेश जारी किए गए हैं। आज आएगा शेख हसीना पर…
17 नवंबर 2025 सोमवार का राशिफल मेष (Aries) मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी का अवसर मिल सकता है, जिसमें आपकी नेतृत्व क्षमता और निर्णायक सोच आपकी सफलता सुनिश्चित करेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन की शुरुआत हल्के व्यायाम या योग से करें, मानसिक तनाव कम करने के लिए ध्यान लाभकारी रहेगा। पारिवारिक जीवन में बच्चों और बुजुर्गों के साथ समय बिताने से संबंध मजबूत होंगे। प्रेम जीवन में साथी के साथ भावनात्मक समझ…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.