रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। उन्होंने बुधवार को भाठागांव, रायपुरा, चंगोराभाठा, भारत माता चौक, गुढ़ियारी सहित कई क्षेत्रों का दौरा कर कार्य की स्थिति की समीक्षा की।
यह भी पढ़े :- रीकाउंटिंग में जीत दिलाने 10 लाख की मांग! एसडीएम ऑफिस में भ्रष्टाचार का ऑडियो वायरल, पढ़े पूरी खबर
निरीक्षण के दौरान महापौर ने जोन कमिश्नरों, निगम अधिकारियों और बीएलओ से अभियान की प्रगति संबंधी विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से प्राप्त गणना पत्रकों की कंप्यूटर में डाटा एंट्री की प्रक्रिया का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एसआईआर कार्य निर्धारित समयावधि में पूरी गुणवत्ता, पारदर्शिता और त्रुटिरहित तरीके से पूरा किया जाए।
महापौर मीनल चौबे ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सक्रिय और जागरूक मतदाता लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया कि वे गणना पत्रक शीघ्र भरकर बीएलओ को सौंपें और मतदाता सूची को अद्यतन बनाने में सहयोग करें।



