रायगढ़। तमनार रेंज के गौरमुड़ी गांव के तालाब में एक हाथी शावक मृत मिला, जिसके बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया। सुबह ग्रामीणों ने तालाब में तैरती हुई शावक की लाश देखी और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन टीम ने शव को बाहर निकालकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े :- IND vs SA, 2nd Test Day 4: चौथे दिन का खेल खत्म, भारत के गिरे 2 विकेट, लक्ष्य से 522 रन दूर
34 हाथियों का दल कर रहा था विचरण
जानकारी के अनुसार तमनार और घरघोड़ा रेंज में लंबे समय से 34 हाथियों का बड़ा दल घूम रहा था, जिसमें 8 नर, 18 मादा और 8 शावक शामिल थे। इन्हीं में से करीब 1 साल के शावक की मौत हुई है।
प्रारंभिक जांच: पानी में डूबने से मौत की आशंका
वन विभाग की प्रारंभिक जांच में पानी में डूबने से मौत की संभावना जताई गई है। हालांकि असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।
वन विभाग की टीम मौके पर
हाथी शावक की मौत की खबर मिलते ही वन अमला पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचा और आगे की कार्रवाई जारी है।



