श्रीनगर। नौगाम पुलिस स्टेशन परिसर में शुक्रवार देर रात भारी धमाका हुआ, जिसमें 7 पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए। यह विस्फोट उस समय हुआ जब अधिकारी फरीदाबाद से जब्त किए गए विस्फोटकों के नमूने ले रहे थे। धमाका इतना जबरदस्त था कि मानव अंग 300 फीट दूर तक बिखर गए।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ निशक्तजन विकास निगम में नई नियुक्तियाँ: लोकेश काविड़या बने अध्यक्ष, सात नये सदस्य शामिल
कैसे हुआ धमाका
सूत्रों के अनुसार, हरियाणा के फरीदाबाद से बरामद 360 किलो विस्फोटक सामग्री का हिस्सा नौगाम थाने में सुरक्षित रखा गया था। फोरेंसिक टीम शुक्रवार रात इसका नमूना ले रही थी, जिसके दौरान अचानक विस्फोट हो गया।
धमाके के तुरंत बाद परिसर में आग की लपटें उठीं और कई छोटे-छोटे विस्फोट भी हुए, जिससे राहत और बचाव कार्य में दिक्कत आई।
घटना के बाद हड़कंप
6 शव घटनास्थल से बरामद किए गए, जबकि एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ा।
मृतकों की पहचान प्रक्रिया जारी है।
शवों को श्रीनगर पुलिस कंट्रोल रूम ले जाया गया है।
घटनास्थल को तुरंत सील कर दिया गया और बम निरोधक दस्ते, स्निफर डॉग्स और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने जांच शुरू की।
डीसी श्रीनगर ने घायलों का हाल जाना
श्रीनगर के डिप्टी कमिश्नर अक्षय लाबरू खुद अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की।
घायलों में 24 पुलिसकर्मी और 3 नागरिक शामिल हैं।
लाल किले धमाके से कनेक्शन?
यह विस्फोट नई दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार ब्लास्ट के कुछ ही दिनों बाद हुआ है, जिसे केंद्र सरकार ने आतंकी हमला करार दिया था। उस हमले में 13 लोग मारे गए थे।
इंटर-स्टेट टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश
नौगाम विस्फोट की जड़ें हाल ही में सामने आए डॉक्टरों की आतंकी तिकड़ी से जुड़े मॉड्यूल से जुड़ी मानी जा रही हैं।
अब तक की कार्रवाई
फरीदाबाद के अल-फलाह विश्वविद्यालय से डॉ. मुज़म्मिल गनई और डॉ. शाहीन सईद गिरफ्तार।
उनके किराए के मकान से अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम नाइट्रेट, सल्फर सहित भारी मात्रा में रसायन बरामद।
पूछताछ में शोपियां निवासी मौलवी इरफान अहमद की गिरफ्तारी।
तीन स्थानीय आरोपियों—आरिफ निसार डार, यासिर-उल-अशरफ और मकसूद अहमद डार—की पहचान सीसीटीवी फ्रेम-दर-फ्रेम स्कैन के बाद हुई।
- मॉड्यूल चला रहे तीन मुख्य डॉक्टर:
- मुज़म्मिल गनई (गिरफ्तार)
- उमर नबी (लाल किले कार ब्लास्ट का चालक)
मुजफ्फर राठेर (फरार)
फरार डॉक्टर मुजफ्फर राठेर का भाई डॉ. अदील राठेर भी गिरफ्तार हो चुका है, जिसके पास से AK-56 राइफल मिली है। उसकी भूमिका अभी जांच में है।



