Delhi Car Blast Updates : दिल्ली में लाल किले के पास बड़ा धमाका हुआ है. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस ब्लास्ट में अभी तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करा गया है. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर हैं।
यह भी पढ़े :- फरीदाबाद से 300 किलो RDX समेत 2,900 किलो विस्फोटक बरामद, दो डॉक्टर गिरफ्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “आज शाम लगभग 7 बजे दिल्ली में लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ. इस विस्फोट में कुछ पैदल यात्री घायल हो गए और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि कुछ लोगों की जान चली गई है. विस्फोट की सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर, दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “एनएसजी और एनआईए की टीमों ने एफएसएल के साथ मिलकर अब गहन जांच शुरू कर दी है. आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच के आदेश दिए गए हैं. मैंने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर और स्पेशल ब्रांच इंचार्ज से भी बात की है. हम सभी संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं और सभी एंगल को ध्यान में रखते हुए जांच की जाएगी।
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह घायलों से मिलने के लिए LNJP अस्पताल पहुंचे।



