नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब नौकरीपेशा कर्मचारी अपने PF अकाउंट से कर्मचारी और नियोक्ता दोनों का पूरा योगदान (100%) निकाल सकते हैं।
3.37 करोड़ की सोना-चांदी बिलासपुर-रायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से बरामद
यह फैसला EPFO की 238वीं सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने की। इससे पहले PF की पूरी निकासी केवल रिटायरमेंट या बेरोजगारी की स्थिति में ही संभव थी।




