बीजापुर। जिले के थाना गंगालूर अंतर्गत ग्राम पीड़िया में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर IED के धमाके में एक मासूम आदिवासी बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना दोपहर के समय हुई, जब ग्रामीण अपने सामान्य कामकाज में व्यस्त थे। अचानक हुए विस्फोट से गांव में अफरा-तफरी मच गई।
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: नाबालिग को बनाया बंधक, दो महिलाएं गिरफ्तार
सूचना मिलते ही केरिपु 199 और 85 वाहिनी के जवान मौके पर पहुंचे। घायल बालक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बीजापुर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
स्थानीय आदिवासी समुदाय ने नक्सलियों की इस हरकत पर गहरा आक्रोश जताया और कहा कि निर्दोष लोगों को निशाना बनाना अब असहनीय हो गया है। बीते कुछ महीनों में जिले के अंदरूनी इलाकों में IED विस्फोटों से कई आम नागरिक हताहत हो चुके हैं।
घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, ताकि किसी अन्य विस्फोटक उपकरण को निष्क्रिय किया जा सके और क्षेत्र को सुरक्षित बनाया जा सके।



