Vijayadashami 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को विजयादशमी (दशहरा) (Vijayadashami 2025) के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि यह त्योहार सभी को साहस, बुद्धि और भक्ति के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दे।
दुनिया भारत से समाधान की उम्मीद कर रही है : भागवत
पीएम मोदी का संदेश
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा,
“विजयादशमी बुराई और असत्य पर अच्छाई और सत्य की विजय का प्रतीक है। मेरी कामना है कि इस पावन अवसर पर हर किसी को साहस, बुद्धि और भक्ति के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा मिले।”
उन्होंने आगे कहा, “देशभर के मेरे परिवारजनों को विजयादशमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”
सीएम योगी आदित्यनाथ का संदेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी X पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा,
“सत्य, धर्म, मूल्यों, अच्छे आचरण और सनातन सिद्धांतों की शाश्वत विजय के प्रतीक, विजयदशमी के इस महान त्योहार पर सभी भक्तों और राज्य के लोगों को हार्दिक बधाई।”
योगी ने आगे कहा कि भगवान श्री राम की कृपा से हर दिल धर्म और सत्य की रोशनी से प्रकाशित हो।
सीएम रेखा गुप्ता का संदेश
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी विजयादशमी पर बधाई दी। उन्होंने कहा,
“दशहरा का यह पावन दिन हमें याद दिलाता है कि जीवन में सत्य, धर्म और सदाचार का पालन ही असली जीत है। यह त्योहार हम सभी को धर्म, कर्तव्य और मानवता के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करता है। (Vijayadashami 2025)



