रायपुर। रायपुर आरपीएफ पोस्ट में गर्भवती महिला आरक्षक के साथ मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। पुख्ता सूत्रों के अनुसार, टीए ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षक के साथ एक अधेड़ ने मारपीट की, जो कथित तौर पर नशे में या मंदबुद्धि बताया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में निकली केमिस्ट भर्ती: मिलेगी 91 हजार तक सैलरी, ऐसे करें आवेदन
घटना के तुरंत बाद टीम थाने पहुंची, लेकिन सूत्रों का दावा है कि मामले को रफा-दफा कर दिया गया। महिला आरक्षक इस घटना के बाद भावनात्मक रूप से बुरी तरह परेशान हैं। घटना 27 सितंबर की बताई जा रही है।
सूत्रों ने यह भी बताया कि घटना संभवतः थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी, लेकिन इसे सार्वजनिक नहीं किया गया। महिला आरक्षक दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक की शिफ्ट में ड्यूटी पर थीं।
मामला अब रेलवे बोर्ड तक पहुँच गया है, और आरपीएफ के दिल्ली स्थित उच्च अधिकारी कथित रूप से मामले को दबाने के प्रयासों को लेकर नाराज बताए जा रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में रायपुर रेलवे स्टेशन के वीआईपी गेट पर एक अन्य स्टॉफ के साथ भी किन्नर द्वारा मारपीट की घटना हुई थी, जिसे भी दबा दिया गया। हालांकि आरपीएफ अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि से इनकार किया है, लेकिन सूत्रों का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज पूरे मामले की सच्चाई सामने लाएगा।



