रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग की ओर से जारी तबादला आदेश में अलग-अलग पदों पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के तहत अधीक्षक भू-अभिलेख, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख, सहायक अधीक्षक राजस्व, राजस्व निरीक्षक और डेटा एंट्री ऑपरेटरों के तबादले किए गए हैं। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों को भी नई जगह भेजा गया है। तबादला आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय-सीमा में नई पदस्थापना वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।




