कोरबा। जिले में सात वर्षीय मासूम की हत्या को लेकर लोगों में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। बच्ची को इंसाफ दिलाने और आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर ओमपुर के निवासियों ने कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध जताया।
यह भी पढ़े : राज्योत्सव में सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो की तैयारी तेज, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर रहेगा फोकस
मासूम की हत्या ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। बच्ची के साथ हुई इस दर्दनाक घटना से आक्रोशित ओमपुर के निवासी शनिवार रात सड़कों पर उतरे। हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर निकाले गए कैंडल मार्च के जरिए लोगों ने मासूम को श्रद्धांजलि दी और आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग उठाई।मार्च के दौरान माहौल गमगीन नजर आया। लोगों ने मासूम की आत्मा की शांति के लिए मौन धारण कर प्रार्थना की। इस दौरान मासूम को न्याय दिलाने की आवाज बुलंद की गई।
लोगों का कहना है कि इस तरह की जघन्य घटनाओं में दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी वारदात करने की हिम्मत न करे।
ओमपुर में निकला यह कैंडल मार्च मासूम को श्रद्धांजलि देने के साथ ही न्याय की मांग का प्रतीक बना।




