रायपुर। दिल्ली में काक्रोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछले आंदोलन में बड़ी संख्या में असामाजिक तत्व शामिल हो गए थे। सरकार नहीं चाहती कि दोबारा ऐसी स्थिति बने और माहौल अशांत हो। इसी आशंका को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
कवर्धा में गन्ने की कीमत बढ़ाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने बताया कि किसान नेताओं के साथ चर्चा के बाद गन्ने का मूल्य 355 रुपये से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। इसके बाद किसानों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया।
वहीं, कांग्रेस नेता चरणदास महंत के 2028 में चुनाव जीतने के दावे पर सीएम साय ने तंज कसते हुए इसे ‘ख्याली पुलाव’ बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर है और इसी वजह से पार्टी लगातार सिमट रही है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को सपने देखते रहने की बात कही।
इधर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने CJP के प्रदर्शन को लेकर कहा कि देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कड़ी व्यवस्था की गई है। उन्होंने विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को कमजोर करने की साजिश की आशंका जताई और इस मामले में कांग्रेस से जवाब मांगा। चौधरी ने सोनिया गांधी की नागरिकता और मतदाता बनने को लेकर भी सवाल उठाए।




