राजनांदगांव। फेसबुक के जरिए युवती से दोस्ती के बाद शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के आरोप में डोंगरगढ़ पुलिस ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर निवासी रोशन सोमुनिया (32) को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़े :- Raipur News: भाटागांव बाजार में निगम की बड़ी कार्रवाई, मुख्य मार्ग अतिक्रमण मुक्त; पूरा बाजार बना नो-व्हीकल जोन
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में फेसबुक के जरिए दोनों की बातचीत शुरू हुई थी। दोस्ती के बाद आरोपी ने युवती से शादी का वादा किया और उसे डोंगरगढ़ बुलाया। 30 नवंबर 2025 को दोनों की मुलाकात हुई और रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ठहरे। युवती का आरोप है कि शादी का भरोसा देकर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
इसके बाद भी दोनों के बीच बातचीत जारी रही। आरोपी ने युवती के परिजनों से भी बात की और शादी के लिए परिवार के साथ आने का भरोसा दिलाया। लेकिन 20 अप्रैल 2026 को उसने शादी से इनकार कर दिया।
युवती की शिकायत पर डोंगरगढ़ पुलिस ने अपराध क्रमांक 365/2026 के तहत धारा 69 बीएनएस में मामला दर्ज किया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।




