जगदलपुर। शहर के संजय मार्केट में सुबह एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक बाजार में दोसा सेंटर लगाता था। रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचे युवक के साथ हादसा उस वक्त हुआ, जब वह ठेले के ऊपर चढ़कर झिल्ली ठीक कर रहा था। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़े :- झीरम फैसले के खिलाफ आदिवासी समाज की आवाज तेज, गांव-गांव से चंदा जुटाकर हाईकोर्ट जाने की तैयारी
ठेले की झिल्ली ठीक करते समय लगा करंट
जानकारी के मुताबिक युवक सुबह करीब 7:30 बजे संजय मार्केट पहुंचा था। दुकान की साफ-सफाई करने के बाद वह ठेले के ऊपर चढ़कर उसकी झिल्ली ठीक करने लगा।
इसी दौरान वहां पड़े कटे हुए बिजली के तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गया। कुछ ही पलों में युवक की मौत हो गई।
CCTV में कैद हुआ पूरा हादसा
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने युवक को देखा तो तत्काल पुलिस और उसके परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए।
CCTV फुटेज में युवक ठेले के ऊपर चढ़कर झिल्ली ठीक करता नजर आ रहा है। इसी दौरान वह बिजली के तार के संपर्क में आता है और हादसा हो जाता है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जानी थी, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।




