रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के विभिन्न निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 2 सितंबर को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।
यह भी पढ़े :- जन्माष्टमी पर शराब बंद! 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में ड्राई डे
जारी आदेश के तहत निम्नलिखित पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का दर्जा मिला है:
- संजय अग्रवाल — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग
- अजय शुक्ला — उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड
- शरद अवस्थी — उपाध्यक्ष, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण

केवल शिष्टाचार के लिए दर्जा, विभाग उपलब्ध कराएंगे सुविधाएं
शासन के आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि यह दर्जा केवल शिष्टाचार (प्रोटोकॉल) के उद्देश्य से दिया गया है। संबंधित पदाधिकारियों को नियम अनुसार आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की पूरी जिम्मेदारी उनके प्रशासनिक विभाग या आयोग की होगी।
इसके साथ ही आदेश में उल्लेख है कि यह सूची किसी भी प्रकार की परस्पर वरिष्ठता या प्रोटोकॉल क्रम को निर्धारित नहीं करती है। यह आदेश जारी होने की तिथि से ही प्रभावी हो गया है।




