रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नए पदस्थापन आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में महानिदेशक से लेकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक स्तर तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
पवन देव — महानिदेशक, नगर सेना, नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं।
गुरजिंदर पाल सिंह — महानिदेशक, प्रशिक्षण एवं महानिदेशक, राज्य पुलिस अकादमी।
एसआरपी कल्लूरी — प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन।
प्रदीप गुप्ता — अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रशासन एवं चयन, अतिरिक्त प्रभार संचालक अभियोजन।
विवेकानंद — अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, वित्त, योजना एवं प्रबंध का अतिरिक्त प्रभार।
दीपांशु विजय काबरा — अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, रेल एवं यातायात का अतिरिक्त प्रभार।
अमित कुमार — अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का अतिरिक्त प्रभार।
डॉ. आनंद छाबड़ा — अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं, डायल-112 एवं दूरसंचार।
ओमप्रकाश पॉल — पुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा।
अंकित कुमार गर्ग — पुलिस महानिरीक्षक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं विशेष शाखा का अतिरिक्त प्रभार।
ध्रुव गुप्ता — पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी, सीसीटीएनएस एवं एससीआरबी।
बालाजीराव सोमावर — पुलिस महानिरीक्षक, अजाक एवं तकनीकी सेवाएं।
प्रशांत कुमार अग्रवाल — पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल।
मिलना कुर्रे और पारूल माथुर — उप पुलिस महानिरीक्षक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स।
मनीष शर्मा — उप पुलिस महानिरीक्षक, प्रशासन एवं चयन।
अभिषेक मीणा — उप पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, बस्तर।
सदानंद कुमार — उप पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल।
गिरिजा शंकर जायसवाल — उप पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी एवं सीसीटीएनएस/एससीआरबी।
एमएल कोटवानी — उप पुलिस महानिरीक्षक, नगर सेना, राज्य आपदा प्रबंधन बल एवं अग्निशमन सेवाएं।
प्रशांत कुमार ठाकुर — उप पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा।
अजातशत्रु बहादुर सिंह — उप पुलिस महानिरीक्षक, वित्त, योजना एवं प्रबंध।
विवेक शुक्ला — उप पुलिस महानिरीक्षक, दूरसंचार एवं डायल-112।
राजेश कुकरेजा — उप पुलिस महानिरीक्षक, सीसीटीएनएस एवं एससीआरबी।
श्वेता राजमणी — उप पुलिस महानिरीक्षक, दूरसंचार एवं डायल-112।
रामकृष्ण साहू — उप पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी।
मोहित गर्ग — सहायक पुलिस महानिरीक्षक, प्रशासन एवं चयन।
रवि कुमार कुर्रे — सहायक पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी।
यदुवली अक्षय कुमार — सहायक पुलिस महानिरीक्षक, सीसीटीएनएस, अतिरिक्त प्रभार संयुक्त परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा)।
चिराग जैन — सेनानी, 18वीं बटालियन, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी।
अंजलि विश्वकर्मा — सहायक पुलिस महानिरीक्षक, यातायात।
इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद पुलिस विभाग के प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सीआईडी, तकनीकी सेवाओं, यातायात, डायल-112, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सुरक्षा व्यवस्था में नए सिरे से जिम्मेदारियां तय की गई हैं।




