बिलासपुर। रतनपुर स्थित महामाया मंदिर के गेट पर भाजपा से जुड़े दो पक्षों के बीच पुराने चोरी के विवाद को लेकर जमकर विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद दोनों पक्ष रतनपुर थाने पहुंचे और अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई।
यह भी पढ़े :- कांग्रेस नेता श्याम कश्यप पर जानलेवा हमले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, हत्या की साजिश के लिए उपलब्ध कराए थे पैसे
तुषार पटेल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि पूछताछ के दौरान उसे मौके पर बुलाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान उसे चोटें आईं और उसके कपड़े भी फट गए।
वहीं, दूसरे पक्ष की रेहाना बेगम ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मौके पर पहुंचने के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके बाल पकड़कर मारपीट की।
महामाया मंदिर के गेट के पास हुए इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और हंगामा दिखाई दे रहा है।
फिलहाल, रतनपुर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।




