सुकमा। जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन और सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। चिंतलनार थाना क्षेत्र के ग्राम इत्तलंका के पास जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री समेत अन्य नक्सली सामान बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को मिली आसूचना के आधार पर पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने इत्तलंका गांव से करीब 300 मीटर दूर जंगल में तलाशी अभियान चलाया। संभावित IED खतरे को देखते हुए BDD टीम की सहायता से सुरक्षा मानकों के अनुरूप सघन तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान जंगल में कपड़े में लिपटा एक संदिग्ध बैग मिला। जांच करने पर इसमें नक्सलियों द्वारा पूर्व में डंप कर रखी गई जिलेटिन स्टिक, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, BGL से संबंधित सामग्री, कॉर्डेक्स वायर और अन्य विस्फोटक उपकरण बरामद हुए।
बरामद सामग्री
जिलेटिन स्टिक – 25 नग
BGL हेड – 16 नग
डेटोनेटर केस – 25 नग
कॉर्डेक्स वायर – 12 मीटर
इलेक्ट्रिक डेटोनेटर – 2 नग
BGL प्लंजर – 6 नग
फ्लेक्सिबल वायर – 5 मीटर
चार्जिंग केबल – 1 नग
बैटरी कनेक्टर – 1 नग
BGL रॉ मटेरियल – 1 नग
बेल्ट – 1 नग
वेल्क्रो – 3 रोल
प्लास्टिक ड्रम – 1 नग
बरामद सामग्री को पुलिस ने कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। संयुक्त तलाशी अभियान के बाद सभी जवान सुरक्षित रूप से कैंप लौट आए। कार्रवाई में F/150 BN, QAT 150 BN CRPF और थाना चिंतलनार पुलिस की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




