उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतार में सोमवार को अचानक भगदड़ मच गई।
यह भी पढ़े :- आज सावन सोमवार और नाग पंचमी का महासंयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
दुर्घटना हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप हुई, जब बैरिकेडिंग के पास लगे बिजली के ट्रांसफॉर्मर (डीपी) में करंट फैलने की अफवाह फैल गई। इस अफरा-तफरी में कई श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अफवाह से बिगड़े हालात
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए श्रद्धालु कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने डीपी में करंट उतरने की अफवाह उड़ा दी। डर के मारे लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जिससे बैरिकेड्स के पास भीड़ का दबाव बढ़ गया और कई श्रद्धालु नीचे गिरकर दब गए।




