रायपुर : महासमुंद कलेक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन के अधिकारियों की टीम ने महासमुंद भलेसर रोड में लगभग 3 एकड़ में संचालित वैद्या फ़ूड प्रोडक्ट में छापे मारी की। यह छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित एनालॉग यानी नकली पनीर बनाने की प्रदेश की सबसे बड़ी फैक्टरी।
यह भी पढ़े :- आज सावन सोमवार और नाग पंचमी का महासंयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
Adm के नेतृत्व में पहुंची टीम को बड़ी मात्र में हजारों किलो तैयार नकली पनीर मिला है। सैंपल लेकर फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। खाद्य विभाग के जिले के अधिकारियों की कार्य शैली पर लंबे समय से साल उठ रहे थे।

इस कारण DO और Fso को छापे मारी की सूचना आखिर में दी गई। इस कार्रवाई से प्रदेश में नक़ली पनीर बनाने वाले और Mp से पनीर मंगवा कर प्रदेश और ओडीशा भेजने वालों की कमर टूट गई है।




