रिपोर्टर- गौतम बंजारे
रायपुर : सारंगढ़ में लगातार हो रही बारिश अब खतरे की घंटी बजती जा रही है। सारंगढ़-सरसीवा मार्ग पर ग्राम चुरेला के पास एनएच-130बी स्थित पुल के ऊपर से पानी बह रहा है।
यह भी पढ़े :- एक दिन की बारिश में डूबा महानदी का एनीकेट, कई गांवों का संपर्क टूटा, ग्रामीणों ने फिर उठाई पुल निर्माण की मांग
हालांकि अभी तक किसी तरह की जनहानि या दुर्घटना की खबर नहीं है, लेकिन हालात बेहद चिंताजनक हैं। हैरानी की बात यह है कि खतरे के बावजूद बस, ट्रक, कार और बाइक चालक अपनी जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे हैं। अगर समय रहते प्रशासन ने सख्ती नहीं दिखाई, तो यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
लगातार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं और इसका असर अब मुख्य मार्गों पर भी दिखाई देने लगा है।
सारंगढ़-सरसीवा मार्ग के चुरेला के पास एनएच-130बी पर बने पुल के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है।
इसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे हैं। बस, ट्रक, कार और बाइक जैसे छोटे-बड़े वाहन लगातार इस पुल से गुजर रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते पुल पर आवाजाही नहीं रोकी, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल राहत की बात यह है कि अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन हालात को देखते हुए प्रशासनिक सतर्कता बेहद जरूरी हो गई है। लेकिन सरकार और प्रशासन की अनदेखी से ये स्थिति निर्मित हो रही है हर साल बारिश मे एसी तरह की स्थिति निर्मित हो जाती है जिसको लेकर क्षेत्र की जनता लगातार पुल को बड़ा और नया बनाने की माँग करते आ रहे लेकिन उसके बाद भी न कभी प्रशासन जागा और न ही सरकार ने इसे कभी गंभीर हुआ जबकि सकरा और छोटा पुल होने की वजह से हादसा भी होते रहता है।



