दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में तीन वयस्क और एक करीब चार वर्षीय बच्चा शामिल बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र के खपरी गांव का है।
जानकारी के अनुसार, खपरी गांव स्थित एक मकान में अचानक तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया। विस्फोट इतना भीषण था कि देखते ही देखते पूरे घर में आग फैल गई। आग की लपटों ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर में मौजूद चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रही। फिलहाल आग लगने और सिलेंडर ब्लास्ट के कारणों की जांच की जा रही है।




