CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले पांच दिनों तक बारिश, आंधी और तेज हवाओं की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़े :- Saas Bahu Dispute : बहू के पहनावे से दुखी सास-ससुर ने की खुदकुशी…! इकलौते बेटे की चुप्पी ने ले ली मां-पिता की जान
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल होते हुए आंध्र प्रदेश तक ट्रफ लाइन सक्रिय है, जिसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी देखने को मिलेगा। इसके चलते रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग समेत कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है।
कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना
प्रदेश के कई इलाकों में दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखा गया है। कहीं-कहीं बादल छाने के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने लगी हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई है।
लोगों को सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विशेष रूप से खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। (CG Weather Update)
गर्मी से मिल सकती है राहत
बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से शुरू होने वाला यह मौसम परिवर्तन अगले पांच दिनों तक प्रभावी रह सकता है। (CG Weather Update)



