लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजली गांव के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रक कुंडेल धान संग्रहण के लिए जा रहा था, तभी भीषण गर्मी के कारण इंजन ओवरहीट हो गया और आग भड़क उठी।
यह भी पढ़े :- नक्सलियों का अघोषित राजधानी – अबूझमाड़ के कुतुल पहुंचे वन मंत्री केदार कश्यप
आग लगते ही ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और डीजल टंकी फटने से स्थिति और भयावह हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया।




