रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में राजधानी रायपुर में ACB की टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए RTO कार्यालय के एक बाबू को 14 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़े :- West Bengal BJP Manifesto : भरोसा पत्र के साथ BJP की चुनावी हुंकार, बंगाल में तेज हुई सियासी जंग
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी डेटा एंट्री ऑपरेटर शोभा राम देवांगन ने फाइनेंस वाहन का नाम ट्रांसफर कराने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।
जैसे ही आरोपी ने 14 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि वह चोला मंडलम फाइनेंस की गाड़ी के दस्तावेज तैयार करने के नाम पर यह राशि ले रहा था।
कार्रवाई के बाद RTO कार्यालय में हड़कंप मच गया है। फिलहाल ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।



