रायपुर, 1 अप्रैल। ED Transfer : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने देशभर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 84 उप निदेशक (DD) और सहायक निदेशक (AD) स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस आदेश का असर रायपुर जोनल ऑफिस पर भी पड़ा है।
जारी आदेश के मुताबिक, रायपुर जोनल ऑफिस में पदस्थ सहायक निदेशक टीएल मीणा का तबादला अहमदाबाद कर दिया गया है। वहीं, गुवाहाटी जोनल ऑफिस से दिव्येंदु मान को रायपुर स्थानांतरित किया गया है।
रायपुर पर खास नजर
रायपुर जोनल ऑफिस हाल (ED Transfer) के वर्षों में कई अहम मामलों को लेकर चर्चा में रहा है, ऐसे में यहां अधिकारियों की नियुक्ति को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ईडी के इस बड़े फेरबदल से साफ है कि एजेंसी अपने कामकाज को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। रायपुर सहित अन्य जोनल ऑफिस में नए अधिकारियों के आने से जांच और कार्रवाई में तेजी आने की उम्मीद है।
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!