जगदलपुर। जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम के पीछे सड़क किनारे खड़ी एक ब्रेजा कार में एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बोधघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शोभा राम देहारी के रूप में हुई है, जो नियानार स्थित छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कारपोरेशन के कार्यालय में एसडीओ पद पर पदस्थ थे। वे मूलतः बालोद जिले के निवासी थे और वर्तमान में वृंदावन कॉलोनी में रह रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल।




