रायपुर। राजधानी रायपुर में आज से पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू कर दी गई है। प्रदेश में लंबे समय कानून व्यवस्था को मजबूती देने के लिए मध्यप्रदेश के इंदौर जिले और उड़ीसा के भुनेश्वर जिला में लागू पुलिस कमिश्नर प्रणाली का अध्ययन कर रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू किया गया है। राजधानी रायपुर के शहरी क्षेत्र में यह व्यवस्था लागू की गई है। गुरुवार देर गृह विभाग द्वारा इस संबंध में अधिकारी नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
नए सिस्टम के तहत रायपुर जिले की पुलिस व्यवस्था को शहरी और ग्रामीण दो हिस्सों में विभाजित किया है। शहरी विभाजित में 21 थाने को पुलिस कमिश्नर प्रणाली के क्षेत्र में लाया गया है। जबकि 12 थाने को जो ग्रामीण एरिया में आते हैं उसे एसएसपी के अधीन किया गया है। प्रशासन का मानना ह कि इस बदलाव से अपराध नियंत्रण त्वरित कार्रवाई से कानून व्यवस्था के बेहतर सचालन में सहायता मलेगी। राजधानी रायपुर की पुलिस की व्यवस्था में एक अहम मिल का पत्थर माना जा रहा है।
कमिश्ररी सिस्टम के शहरी थाने
सिविल लाइन, देवेंद्र नगर, तेलीबांधा, कोतवाली, गंज, मौदहापारा, गोल बाजार, पुरानी बस्ती, डीडी नगर, आमानाका, आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, राजेंद्र नगर, मुजगहन, टिकरापारा, उरला, खमतराई, गुढ़ियारी, पंडरी और खम्हारडीह ।
ग्रामीण क्षेत्र पुलिस अधीक्षक के थाने
विधानसभा, धरसींवा, खरोरा, तिल्दा नेवरा, माना, मंदिर हसौद, आरंग, नवा रायपुर, राखी, अभनपुर, गोबरा नवापारा और उरला
हालांकि अब देखना होगा कि नए सिस्टम लागू होने से शहर में बढ़ रहे चाकूबजी, लूट, हत्या सहित अन्य घटना में कितनी कमी देखने को मिलती है।



