रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में एक बार फिर जोरदार हंगामा देखने को मिला। नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस के सभी विधायक ‘सत्यमेव जयते’ की तख्तियां लेकर सदन में पहुंचे।
यह भी पढ़े :- बड़ी खबर : खनन माफियाओं पर आयकर का शिकंजा, महाकौशल में एक साथ कई ठिकानों पर रेड से मचा हड़कंप
कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोक-झोंक शुरू हो गई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला। इस पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कड़ा विरोध जताया और आरोपों को निराधार बताया।

विपक्ष ने इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव पेश किया, लेकिन आसंदी ने उसे अग्राह्य कर दिया। स्थगन प्रस्ताव खारिज होते ही कांग्रेस विधायकों ने सदन में नारेबाजी शुरू कर दी। ‘सत्यमेव जयते’, ‘जांच एजेंसियों का दुरुपयोग बंद करो’, ‘भारत माता की जय’ और ‘महात्मा गांधी की जय’ के नारों के साथ विपक्षी विधायक गर्भगृह की ओर बढ़ गए।
विपक्ष के गर्भगृह तक पहुंचने को आसंदी ने सदन की गरिमा के खिलाफ बताते हुए कड़ा रुख अपनाया और संबंधित विधायकों को निलंबित कर दिया। इसके बाद सदन का माहौल और तनावपूर्ण हो गया, जिससे कार्यवाही बाधित हो गई।



