बिलासपुर। कोटा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कोरी डैम में 23 सितंबर को हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों पर मारपीट कर बैग और मोबाइल लूटने का आरोप है।
यह भी पढ़े :- बाघ की दस्तक से दहशत, महिलाओं के सामने पांच बकरियों का किया शिकार
वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और ACCU की तकनीकी टीम की मदद से जांच आगे बढ़ाई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी लूटा गया मोबाइल बेचने के लिए कोटा नाका चौक के आसपास घूम रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ लिया।
लूटा हुआ Poco मोबाइल बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में लूटा गया Poco मोबाइल फोन बरामद किया है। इसके साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई होंडा एक्टिवा CG 10 CC 7858 भी जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ कर वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस की इस कार्रवाई में कोटा थाना पुलिस के साथ ACCU टीम की भूमिका रही। तकनीकी साक्ष्यों के जरिए आरोपियों तक पहुंचने के बाद पुलिस ने लूट के मामले का खुलासा किया।




