रायपुर। जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर आज 4 सितंबर को टाटीबंद क्षेत्र स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए रायपुर यातायात पुलिस ने यातायात एडवाइजरी जारी की है। भीड़ और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए टाटीबंद से टोल प्लाजा होते हुए दुर्ग की ओर जाने वाला मार्ग यातायात के लिए बाधित रहेगा।
यह भी पढ़े :- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल
यातायात पुलिस ने रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाले वाहन चालकों और यात्रियों से अपील की है कि वे टाटीबंद-टोल प्लाजा मार्ग का उपयोग न करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से यात्रा करें।
इस रूट से जाएं दुर्ग
रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाले वाहन चालक आमलेश्वर-मोतीपुर-परसदा मार्ग का उपयोग कर दुर्ग की ओर जा सकेंगे। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक जाम और असुविधा से बचने के लिए संभव हो तो अपनी यात्रा निर्धारित समय से पहले शुरू करें।
पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात पुलिस द्वारा जारी किए जा रहे डायवर्सन और निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि जन्माष्टमी पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
— पुलिस कमिश्नरेट, यातायात रायपुर




