रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने निगम-मंडल और आयोगों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को मंत्री दर्जा प्रदान किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, कुल 18 पदाधिकारियों को मंत्री दर्जे का प्रोटोकॉल दिया गया है। इनमें 3 अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री और 15 अध्यक्ष/उपाध्यक्षों को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है।
यह भी पढ़े :- नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, कुरूद पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार
आदेश के मुताबिक, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामसालाल चौहान, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।
वहीं, 15 अन्य निगम-मंडल और आयोगों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। इन पदाधिकारियों को मंत्री दर्जे के अनुरूप प्रोटोकॉल और सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।





