बेमेतरा। जिले के खंडसरा चौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि DAV स्कूल जांता की बस ने बंसापुर-सेमरिया गांव के पास बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़े :- झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से मासूम की मौत, बिना पंजीयन इलाज करने वाला आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद बस चालक और कंडक्टर वाहन छोड़कर फरार हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिससे घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई।
मासूम की मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर खंडसरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर फरार चालक और कंडक्टर की तलाश शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है।




