रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ईदगाहभाठा इलाके से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक कथित बाबा (पीर) द्वारा मन्नत पूरी करने के झांसे में लेकर एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़े :- Sonam Wangchuk Hunger Strike : 21वें दिन अनशन से उठाकर अस्पताल ले गई पुलिस…! जंतर-मंतर पर हंगामा
क्या है पूरा मामला?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से खैरागढ़ जिले का रहने वाला आरोपी मुस्तकीम बेग (40 वर्ष) वर्तमान में रायपुर के ईदगाहभाठा क्षेत्र में रह रहा था। गत 15 जून को पीड़ित नाबालिग लड़का अपनी कोई मन्नत या मुराद पूरी कराने के सिलसिले में आरोपी के पास गया था। आरोप है कि नाबालिग के कमरे में प्रवेश करते ही आरोपी ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
इसके बाद, कथित बाबा ने मन्नत पूरी होने का दावा करते हुए पीड़ित के कपड़े उतरवा दिए और उसे लगभग ५ मिनट तक कमरे में गोल-गोल घूमने को कहा। इसके बाद आरोपी ने जबरन अपने पैर चुमवाए। इस पूरी घटना के बाद सहमा हुआ नाबालिग वहाँ से वापस लौट आया।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
घटना के बाद भयभीत पीड़ित ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में की गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई।
पुलिस ने आरोपी मुस्तकीम बेग के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 127(2), धारा 11(2) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



