Mahalakshmi Rajyog : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आगामी 16 जुलाई को ग्रहों के राजा सूर्य देव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति पहले से ही विराजमान हैं। ऐसे में कर्क राशि में सूर्य और गुरु की यह महायुति बेहद दुर्लभ और शुभ संयोगों का निर्माण करने जा रही है।
यह भी पढ़े :- Police Raid : सुलभ शौचालय के पास चल रहा था जुए का अड्डा…! पुलिस की रेड में 6 जुआरी गिरफ्तार…₹29,300 का सामान जब्त
सूर्य-गुरु की युति से खुलेंगे तरक्की के द्वार
ज्योतिषविदों के अनुसार, सूर्य और गुरु के एक साथ आने से ‘महालक्ष्मी राजयोग’ और ‘नवपंचम योग’ का निर्माण होगा। ज्योतिष में सूर्य को मान-सम्मान, सरकारी नौकरी और आत्मा का कारक माना गया है, वहीं गुरु को ज्ञान, भाग्य और धन का कारक माना जाता है। इन दोनों मित्र ग्रहों की युति से धन, सफलता और करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। आइए जानते हैं कि इस गोचर से किन भाग्यशाली राशियों के सुनहरे दिन शुरू होने वाले हैं:
मेष राशि (भौतिक सुखों में होगी वृद्धि):
मेष राशि के जातकों के लिए यह युति चौथे (सुख, माता और वाहन) भाव में होने जा रही है। नवपंचम योग आपके जीवन में सुख-सुविधाओं का विस्तार करेगा। यदि आप लंबे समय से नया घर, जमीन या वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे, तो इस अवधि में आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। पारिवारिक मतभेद समाप्त होंगे और माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होने के प्रबल योग हैं। अचानक कहीं से बड़ा वित्तीय लाभ हो सकता है, जिससे आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा।
कर्क राशि (मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा का लाभ):
सूर्य का गोचर आपकी ही राशि के लग्न भाव में होने जा रहा है, जहां गुरु पहले से मौजूद हैं। यह युति आपके लिए सबसे ज्यादा फलदायी साबित होगी। समाज और कार्यस्थल पर आपका दबदबा बढ़ेगा और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति (प्रमोशन) या वेतन वृद्धि का तोहफा मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र या राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। व्यापार में मुनाफे के नए मार्ग खुलेंगे और जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।
कन्या राशि (आर्थिक संकटों से मिलेगी मुक्ति):
आपकी राशि के लिए सूर्य और गुरु की यह युति ग्यारहवें यानी आय और लाभ के भाव में बनने जा रही है। महालक्ष्मी राजयोग आपके आर्थिक संकटों को दूर करने वाला साबित होगा। आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और एक से अधिक स्रोतों से धन का आगमन होगा। पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नया स्टार्टअप या बिजनेस शुरू करने के लिए यह समय बेहद अनुकूल है। नौकरी में सीनियर्स आपके काम की सराहना करेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मीन राशि (संतान सुख और करियर में सफलता):
मीन राशि के जातकों के लिए यह युति पांचवें (शिक्षा, संतान और प्रेम) भाव में होने जा रही है। चूंकि गुरु आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह राजयोग आपके लिए वरदान समान है। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और लव लाइफ के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।



