रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) रायपुर में आज शनिवार से छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ शुरू हो गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिविर का शुभारंभ करते हुए इसे प्रदेश की भावी विकास यात्रा के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।
यह भी पढ़े :- मानवता शर्मसार: खेल-खेल में दो मासूम सगी बहनों से 4 महीने तक दरिंदगी, 17 वर्षीय पड़ोसी नाबालिग हिरासत में
मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते समय की चुनौतियों और अवसरों के अनुरूप शासन व्यवस्था को भी निरंतर सीखने, आत्ममूल्यांकन करने तथा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार स्वयं को तैयार करना होगा। इसी उद्देश्य से इस चिंतन शिविर का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि शिविर में मंत्रिमंडल के सदस्य और देश के विभिन्न क्षेत्रों के राष्ट्रीय विशेषज्ञ एक साथ बैठकर सुशासन, नीति निर्माण, प्रशासनिक सुधार तथा विकास के नए आयामों पर मंथन करेंगे। इससे प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।
तीन दिवसीय चिंतन शिविर में मंत्रिमंडल के सभी सदस्य भाग ले रहे हैं। इसके अलावा शासन, प्रबंधन, नवाचार और सार्वजनिक नीति से जुड़े राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ भी विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे।



