कोरबा, 25 जून। SECL Gevra Project : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बांकीमोंगरा नगर पालिका की उपाध्यक्ष गायत्री कंवर और श्रमिक नेता गोवर्धन कंवर सहित अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मामला SECL की गेवरा परियोजना में बिना अनुमति प्रवेश कर खनन कार्य बाधित करने और कर्मचारियों को धमकी देने का है।
जानकारी के अनुसार, 22 जून 2026 को प्रदर्शन के दौरान करीब 20–25 लोगों का समूह खनन क्षेत्र में कथित तौर पर जबरन प्रवेश कर गया और मशीनों का संचालन रुकवा दिया। इस दौरान कर्मचारियों के साथ विवाद और धमकी देने के आरोप भी सामने आए हैं। इससे खदान का काम प्रभावित हुआ और लगभग 50 लाख रुपये के आर्थिक नुकसान की बात कही जा रही है।
पुलिस ने सुरक्षा निरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर धारा 126(2), 127(2), 3(5)-BNS के तहत दीपका थाने में मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।



