रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे। रवाना होने से पहले वे सुबह वीरांगना Rani Durgavati की माल्यार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे Bharatiya Janata Party के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे।
यह भी पढ़े :- Liquor Sale : शराब के शौकीनों पर पुलिस ने ऐसे बरसाई लाठियां…! यहां देखें VIDEO
दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वे 2:30 बजे की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वहीं भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की अहम बैठक आज सुबह 10 बजे पार्टी मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित की गई है।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष Kiran Deo सहित करीब तीन दर्जन वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस दौरान पार्टी की आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी। हाल ही में विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन के लिए गठित चार समितियों के कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी।
इसके अलावा 24 जून को प्रदेश पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्षों की बैठक भी बुलाई गई है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में भाजपा आईटी सेल द्वारा डिजिटल प्रशिक्षण अभियान के तहत जिलाध्यक्षों को प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि आने वाले समय में मंडल और बूथ स्तर तक समितियों का गठन कर प्राथमिक सदस्यों को तकनीकी रूप से मजबूत किया जा सके।



