Congress Training Camp : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 21 से 30 जून तक 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगी। यह शिविर अभनपुर स्थित एक रिसॉर्ट में होगा, जिसमें हाल ही में नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष भाग लेंगे।
यह भी पढ़े :- BJP Leader Shot Dead : जबलपुर में बीजेपी नेत्री की संदिग्ध मौत…! घर की गैलरी में चली गोली…अस्पताल में तोड़ा दम…VIDEO
शिविर का उद्देश्य जिला अध्यक्षों को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने, संगठनात्मक कार्यप्रणाली की समझ विकसित करने तथा बूथ स्तर तक पार्टी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए प्रशिक्षित करना है। (Congress Training Camp)
प्रशिक्षण के दौरान संगठन विस्तार, पार्टी की विचारधारा, जनसंपर्क अभियान, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय, नेतृत्व क्षमता विकास, संगठनात्मक अधिकार एवं जिम्मेदारियों सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी रणनीतियों पर भी चर्चा होगी।
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार शिविर में पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष Mallikarjun Kharge के शामिल होने की संभावना है। दोनों नेता जिला अध्यक्षों को संबोधित कर संगठन को मजबूत बनाने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के संबंध में मार्गदर्शन देंगे।
प्रदेश कांग्रेस का मानना है कि जिला अध्यक्ष संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। ऐसे में उन्हें प्रभावी नेतृत्व, संगठन संचालन और कार्यकर्ता समन्वय के लिए प्रशिक्षित करना आवश्यक है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि इस पहल से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और गांव, वार्ड तथा बूथ स्तर तक पार्टी गतिविधियों में तेजी आएगी।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार आगामी चुनावी तैयारियों को देखते हुए यह प्रशिक्षण शिविर कांग्रेस की संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। (Congress Training Camp)



