Shubman Gill Century : आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ विस्फोटक शतक जड़ा और अपनी टीम को फाइनल का टिकट दिला दिया। न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले में गिल ने 53 गेंदों पर 104 रन (Shubman Gill Century) की शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत गुजरात ने 215 रन का लक्ष्य 18.4 ओवर में हासिल कर सात विकेट से जीत दर्ज की।
यह भी पढ़े :- गुरु का कर्क राशि में गोचर: 2 जून 2026 से बनेगा हंस राजयोग, कई राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार
गिल ने अपनी पारी में 15 चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने साई सुदर्शन (58 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 167 रन की मैच विजयी साझेदारी की, जिससे राजस्थान के गेंदबाज पूरी तरह बेअसर नजर आए।
प्लेऑफ में दूसरा शतक, रचा नया इतिहास
इस शतक के साथ शुभमन गिल आईपीएल प्लेऑफ में एक से अधिक शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालिफायर में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 129 रन की यादगार पारी खेली थी।
गिल ने महज 47 गेंदों में शतक पूरा किया, जो आईपीएल प्लेऑफ इतिहास के सबसे तेज शतकों में शामिल हो गया। कप्तान के तौर पर प्लेऑफ में शतक लगाने का कारनामा करने वाले भी वह पहले खिलाड़ी बन गए।
गुजरात को तीसरी बार फाइनल में पहुंचाया
गिल की कप्तानी और शतकीय पारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने अपने इतिहास में तीसरी बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई। अब फाइनल में उसका मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।
युवा उम्र में रिकॉर्ड्स की झड़ी
26 वर्षीय शुभमन गिल आईपीएल इतिहास में पांच शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा वह इस सीजन 700 रन का आंकड़ा छूने वाले सबसे युवा कप्तान भी बने। उनकी लगातार शानदार बल्लेबाजी ने उन्हें मौजूदा सीजन के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल कर दिया है।
प्लेऑफ मुकाबलों में गिल के नाम अब 500 से अधिक रन हो चुके हैं और वह इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले पहले ओपनिंग बल्लेबाज बन गए हैं। इसी के साथ उन्होंने प्लेऑफ में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है।
कप्तान की पारी बनी जीत की कुंजी
# ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। जवाब में गुजरात टाइटंस ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और गिल की शतकीय पारी की बदौलत लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ गुजरात ने खिताब की दौड़ में मजबूत दावा पेश कर दिया है। (Shubman Gill Century)



