रायपुर/नई दिल्ली/ Gold Price Today। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सोने की कीमतों (Gold Price Today) में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार 30 मई 2026 को भारतीय बाजार में सोना ऊंचे स्तर पर कारोबार करता नजर आया। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,600 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) तक पहुंच गई।
यह भी पढ़े :- शुभमन गिल का तूफानी शतक, गुजरात टाइटंस फाइनल में; IPL में बनाए कई बड़े रिकॉर्ड
वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 925 रुपये की गिरावट के साथ 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इससे पहले यह 1,56,925 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने के कारण शुक्रवार का बंद भाव ही मान्य रहेगा।



