रायपुर : जांजगीर-चांपा में कांग्रेस नेता के घर हुए चर्चित गोलीकांड मामले में पुलिस ने एक महीने बाद बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने घर में घुसकर आयुष कश्यप की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि उनके छोटे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
यह भी पढ़े :- पश्चिम जोन में जब्त नशीले पदार्थों का किया गया नष्टीकरण, 42 मामलों की सामग्री फर्नेस में नष्ट
पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे उधारी के पैसे, कारोबारी प्रतिस्पर्धा और आपसी रंजिश मुख्य वजह थी। मृतक आयुष कश्यप सीमेंट और रेत के कारोबार से जुड़े थे और आरोपियों के साथ लंबे समय से आर्थिक विवाद चल रहा था।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 7 राज्यों में दबिश दी और 200 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले। “ऑपरेशन हंट” के तहत आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। जांच में पता चला कि वारदात के दौरान नकाबपोश बदमाश पहले घर के CCTV कैमरे तोड़कर अंदर घुसे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौके से फरार हो गए थे।
पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वहीं, पुलिस अब इस पूरे मामले के मुख्य साजिशकर्ता की तलाश में जुटी हुई है।



