Dial-112 New Vehicles ; रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में डायल-112 सेवा को और मजबूत बनाने के लिए 54 नए वाहनों को शामिल किया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री Vijay Sharma ने हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को रवाना किया।
इस दौरान रायपुर जिले के सभी विधायक, महापौर और पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। नई गाड़ियों के शामिल होने से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और अधिक तेज हो सकेगी।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य आम नागरिकों को बेहतर और तेज सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अब एक फोन कॉल पर डायल-112 की टीम तेजी से मौके पर पहुंचेगी और जरूरतमंदों को तत्काल सहायता प्रदान करेगी।
Raipur Police Commissionerate का दावा है कि नए वाहनों के शामिल होने से पुलिस रिस्पॉन्स टाइम कम होगा, जिससे अपराध नियंत्रण और आपात स्थितियों में राहत एवं बचाव कार्य अधिक प्रभावी ढंग से किए जा सकेंगे।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डायल-112 सेवा के विस्तार से रायपुर में कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी तथा आम लोगों को त्वरित सुरक्षा सहायता उपलब्ध हो सकेगी।



