CG RTE Admissions 2026 : राजधानी रायपुर से शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने अपने पहले के फैसले में बदलाव करते हुए निजी स्कूलों में शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत प्रवेश प्रक्रिया फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़े :- अमित शाह करेंगे नेक्स्ट जेन CG डायल-112 का शुभारंभ, 400 अत्याधुनिक वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी
जानकारी के अनुसार प्रदेशभर के निजी स्कूलों में 18 मई से RTE के तहत एडमिशन प्रक्रिया दोबारा शुरू होगी। इस फैसले से आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के हजारों विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है।
गौरतलब है कि इससे पहले निजी स्कूल प्रबंधन ने RTE प्रवेश प्रक्रिया का विरोध करते हुए इस वर्ष दाखिले नहीं लेने का फैसला किया था। हालांकि अब विद्यार्थियों के हित को देखते हुए संगठन ने अपना रुख बदल लिया है।
हालांकि छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि उनका असहयोग आंदोलन फिलहाल जारी रहेगा। संगठन की मांग है कि शासकीय स्कूलों में प्रति विद्यार्थी होने वाले खर्च और उससे संबंधित राशि को सार्वजनिक किया जाए, ताकि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।
फिलहाल संगठन के इस फैसले के बाद प्रदेश के हजारों बच्चों के लिए निजी स्कूलों में प्रवेश का रास्ता साफ हो गया है। (CG RTE Admissions 2026)



