रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नगर पालिक निगम पर कांग्रेसियों को संरक्षण देने का आरोप भाजपा के ही कार्यकर्ताओं ने लगाया है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दबी जबान से बताया कि पूर्व महापौर ऐजाज़ ढेबर के कट्टर समर्थक अब्दुल फहीम के निर्माणाधीन व्यावसायिक काम्प्लेक्स की विसंगतियों पर नगर निगम ने आंखें मूंद ली है और लगातार शिकायतों के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
कार्यकर्ताओं ने संगठन में इसकी शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि पार्टी की सरकार निगम सहित राज्य में भी है फिर भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में उन्हें बहुत प्रताड़ित किया गया था। खासकर पूर्व महापौर ऐजाज़ ढेबर ने हमारे निर्माणाधीन भवनों को जो कि पूरी तरह वैध एवं स्वीकृत मानचित्र के अनुसार होते थे वहां जबरजस्ती निगम अमलों को भेज कर कई तरीके से प्रताड़ित किया था।
दरअसल ये पूरा मामला राजधानी के हदय स्थल जयस्तंभ चौक-रविभवन के पास स्थित रहमानिया चौक का है जहां पूर्व महापौर ऐजाज़ ढेबर के कट्टर समर्थक अब्दुल फहीम खान के व्यवसायिक काम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है। यह इलाका अंत्यंत ही घने व्यवसायिक केन्द्र के रूप में जाना जाता है यहां की एक-एक इंच जमीन बेशकीमती है।
बताया जाता है कि फ़हीम खान के काम्प्लेक्स का पहले नक्शा ही पास नहीं हुआ था उसके बाद भी निर्माण शुरू कर दिया गया था। राज्य एवं नगर निगम में सरकार बदलने के बाद की गई कुछ शिकायतों के बाद निर्माणाधीन काम्प्लेक्स का नक्शा पास कराया गया। जबकि यह पूरी तरह गलत था कि निर्माण के बाद मानचित्र स्वीकृत कराया गया। इसके बाद भी बग़ैर पार्किंग के डाॅ मटरेजा की आठ फुट की गली में दुकानों का निर्माण किया गया साथ ही स्वीकृत मानचित्र के विरुद्ध 50 और दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि जब सभी ज़ोन के द्वारा अवैध निर्माण पर तत्काल कार्यवाही करते हुए ना सिर्फ अवैध निर्माण रोका और तोड़ा जा रहा है तो ज़ोन क्रमांक – 4 इस पर कोई कार्यवाही क्यों नहीं कर रहा है।
इस मामले में ज़ोन क्रमांक – 4 की कमिश्नर दिव्या चंद्रवंशी ने कहा कि यह मामला हमारी जानकारी में आया है इसमें नोटिस की कार्यवाही की गई थी यदि नोटिस कार्यवाही पूरी हो गई होगी तो तत्काल कार्यवाही करेंगे।
ज़ोन क्रमांक कमिश्नर दिव्या चंद्रवंशी
मामला अभी संज्ञान में आया है इस मामले की पूरी जांच करेंगे और जो भी प्रशासनिक कार्यवाही होगी हम करेंगे। वहीं इस मामले में ज़ोन के ईई शेखर सिंह का भी यही कहना है कि मामला संज्ञान में आया है इस पर जल्द ही कार्यवाही की जायेगी।
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!