रायपुर : महासमुंद जिले के सरायपाली स्थित शिशुपाल पर्वत में युवक-युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने पर्वत से कूदकर आत्महत्या की है।
यह भी पढ़े :- सुशासन तिहार: बतौली पहुंचे मुख्यमंत्री, 40 दिन के समाधान अभियान का ऐलान
मृतकों की पहचान बारीकपाली निवासी डिलेश्वर साव और एक नाबालिग युवती के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
घटना के बाद पर्यटन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यटकों से प्रवेश शुल्क लिया जाता है, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।
फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।



