Cell Broadcast System: अगर आपके मोबाइल फोन पर अचानक तेज आवाज के साथ कोई अलर्ट मैसेज दिखाई दे, तो घबराने की जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार देशभर में एक नई मोबाइल आधारित आपदा चेतावनी प्रणाली की टेस्टिंग कर रही है। इसके तहत लोगों के मोबाइल पर अलर्ट संदेश भेजे जाएंगे।
यह भी पढ़े :- नहाने के दौरान हादसा! खारुन नदी में युवक की डूबकर मौत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 2 मई 2026 को इस नई आपदा संचार प्रणाली को लॉन्च करेंगे।
क्या है पूरा मामला?
दूरसंचार विभाग (DoT) और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) मिलकर Cell Broadcast System का ट्रायल कर रहे हैं। इसके तहत मोबाइल यूजर्स को अलग-अलग भाषाओं में टेस्ट मैसेज भेजे जा रहे हैं। ये संदेश केवल सिस्टम की जांच के लिए हैं।सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 19 से अधिक भारतीय भाषाओं में 134 अरब से ज्यादा SMS अलर्ट भेजे जा चुके हैं।

क्या है Cell Broadcast System?
Cell Broadcast एक ऐसी तकनीक है, जिसके जरिए किसी विशेष क्षेत्र में मौजूद सभी मोबाइल फोन पर एक साथ अलर्ट भेजा जा सकता है। इसका उपयोग भूकंप, सुनामी, बिजली गिरने, गैस रिसाव जैसी आपात स्थितियों में त्वरित सूचना देने के लिए किया जाएगा।
SACHET सिस्टम की भूमिका
NDMA ने पहले से ही Centre for Development of Telematics (C-DOT) द्वारा विकसित SACHET सिस्टम लागू किया हुआ है। यह अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित प्रणाली है, जो देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संचालित हो रही है।
SMS के साथ नया अपग्रेड
अब सरकार इस सिस्टम को और मजबूत बनाने के लिए SMS के साथ Cell Broadcast तकनीक जोड़ रही है। इससे अलर्ट संदेश पहले से अधिक तेजी और प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंच सकेंगे।
यूजर्स क्या करें?
टेस्टिंग के दौरान आपके फोन पर एक से अधिक बार ऐसे अलर्ट संदेश आ सकते हैं। ये केवल उन्हीं मोबाइल डिवाइस पर आएंगे, जिनमें Cell Broadcast टेस्ट चैनल सक्रिय होगा।
यूजर्स चाहें तो मोबाइल की सेटिंग्स में जाकर Safety and Emergency सेक्शन से इसे ऑन या ऑफ कर सकते हैं।
घबराने की जरूरत नहीं
सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी प्रक्रिया केवल टेस्टिंग के लिए है। इसलिए अगर आपके फोन पर ऐसा कोई संदेश आए, तो परेशान न हों। यह कदम भविष्य में आपदाओं के समय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया जा रहा है। (Cell Broadcast System: )



