रायपुर। साय सरकार ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए राज्य के सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह आदेश आगामी 3 महीनों के लिए लागू रहेगा।
यह भी पढ़े :- ट्रैक से संसद तक: क्यों भारत के भविष्य का नेतृत्व महिलाओं को करना चाहिए
सरकार ने स्पष्ट किया है कि आने वाले समय में सुशासन तिहार और जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रस्तावित हैं, जिन्हें सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए यह कदम उठाया गया है।

जारी निर्देशों के अनुसार, कोई भी शासकीय कर्मचारी सक्षम प्राधिकारी की पूर्व स्वीकृति के बिना अवकाश पर नहीं जा सकेगा। बिना अनुमति अनुपस्थित रहने को स्वैच्छिक अनुपस्थिति माना जाएगा और इसे सेवा नियमों के तहत ब्रेक इन सर्विस के रूप में दर्ज किया जा सकता है।
इसके अलावा, आकस्मिक अवकाश की स्थिति में भी कर्मचारियों को फोन या डिजिटल माध्यम से पूर्व सूचना देना अनिवार्य होगा, जिसकी लिखित पुष्टि बाद में करनी होगी। वहीं, लंबी छुट्टी पर जाने से पहले अपने कार्यों का विधिवत प्रभार किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी को सौंपना भी जरूरी किया गया है।
सरकार ने सभी विभागों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।



